Uncategorized

रायपुर में CM जनदर्शन में लंबी कतारें, मुख्यमंत्री से सीधे मिलकर रख रहे समस्याएं

By Dinesh chourasiya

 

रायपुर।*मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन में आज मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का जनदर्शन आयोजित किया गया।

4-5 महीने बाद फिर से शुरू हुए जनदर्शन में प्रदेशभर से लोग पहुंचे। सुबह से ही CM हाउस के बाहर लंबी कतारें लग गईं। लोग अपनी जमीन, पेंशन, राशन, सड़क, बिजली-पानी, नौकरी और योजनाओं की समस्याएं लेकर पहुंचे।

मुख्यमंत्री ने एक-एक कर लोगों से मुलाकात की और उनकी समस्याएं सुनीं। दिव्यांगजनों को प्राथमिकता दी गई और जरूरतमंदों को ट्राइसाइकिल भी वितरित की गई।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को मौके पर ही समस्याओं के त्वरित निराकरण के निर्देश दिए।

*समय – दोपहर 12 से 3 बजे तक
*स्थान – मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन, रायपुर CM जनदर्शन में उमड़ी भीड़, लंबी कतारें

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से सीधे मिलकर लोग रख रहे अपनी समस्याएं।
दिव्यांगजनों को मिली प्राथमिकता, ट्राइसाइकिल वितरित।

 

Related Articles

Back to top button