Uncategorized
रायपुर में कांग्रेस का संविधान रक्षा मार्च:‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ के तहत रैली,
By Dinesh Chourasiya
कांग्रेस आज रायपुर में ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ अभियान के तहत संविधान रक्षा मार्च निकालेगी। इसमें छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी सुखदेव भगत, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी और पार्टी के वरिष्ठ नेता शामिल होंगे।







मार्च दोपहर में गांधी मैदान से शुरू होगा। यहां से कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता पैदल मार्च करते हुए अंबेडकर चौक पहुंचेंगे। कांग्रेस ने मार्च में इंडिया गठबंधन के सहयोगी राजनीतिक दलों को भी शामिल होने का न्योता दिया है।




मंच पर वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री रवींद्र चौबे, मोहम्मद अकबर, ताम्रध्वज साहू, अनिला भेड़िया और प्रेमसाय सिंह टेकाम मौजूद हैं।
कार्यक्रम तय समय से करीब दो घंटे देरी से चल रहा है। प्रभारी के पहुंचने का इंतजार किया जा रहा है। उनके पहुंचने के बाद मार्च शुरू होगा।





