दुर्ग पुलिस की बड़ी कार्यवाही: साइबर ठगी के लिए खाते किराए पर देने वाले 8 गिरफ्तार
By Dinesh chourasiya








दुर्ग पुलिस ने साइबर ठगी की रकम के लेन-देन में इस्तेमाल हो रहे म्यूल बैंक खातों पर बड़ी कार्रवाई की है। थाना सुपेला, पुरानी भिलाई और एसीसीयू की संयुक्त टीम ने कुल *08 खाताधारकों* को गिरफ्तार किया है।
क्या है मामला?
– आरोपी 5,000 से 15,000 रुपये कमीशन के लालच में अपने बैंक खाते, पासबुक, एटीएम कार्ड, चेकबुक और सिम कार्ड एजेंटों के जरिए साइबर ठगों को देते थे।
– इन खातों में साइबर ठगी की रकम को घुमाया जाता था, लाखों रुपये के संदिग्ध ट्रांजेक्शन मिले हैं।
कहां-कहां कार्रवाई?
– *थाना सुपेला:* एयू बैंक के 3 खाताधारक – अपराध क्र. 1320/2026
– *थाना पुरानी भिलाई:* बैंक ऑफ इंडिया के 5 खाताधारक – अपराध क्र. 497/2026
– धारा 318(2), 318(3), 317(4) बीएनएस के तहत केस दर्ज।




जप्त सामान: बैंक पासबुक, एटीएम कार्ड, चेकबुक, सिम कार्ड, मोबाइल फोन।
दुर्ग पुलिस की अपील:
> किसी भी लालच में अपना बैंक खाता, एटीएम, पासबुक, चेकबुक या सिम किसी को न दें। आपका खाता ठगी में इस्तेमाल हुआ तो आप भी कार्रवाई के दायरे में आएंगे।
> ठगी होने पर तुरंत *1930* पर कॉल करें।
—




