भिलाई निगम में सामान्य सभा में बोलने का मौका नहीं मिलने पर हंगामा:पार्षद टेबल पर चढ़े, विपक्ष जमीन पर बैठा; राष्ट्रगान के बाद सभा स्थगित
By Dinesh chourasiya
भिलाई नगर निगम की आखिरी सामान्य सभा में बोलने का मौका नहीं मिलने पर वार्ड-2 के पार्षद मुकेश अग्रवाल टेबल पर चढ़कर सभापति की टेबल के पास पहुंच गए।







विरोध में विपक्ष के पार्षद जमीन पर बैठ गए। हंगामा बढ़ने पर सभी पार्षद अपनी कुर्सियां छोड़कर सामने आ गए। इसके चलते सभा की कार्यवाही रोकनी पड़ी। विवाद और हंगामे के बीच राष्ट्रगान गाकर सभा स्थगित कर दी गई।
वहीं, सभा में सांसद विजय बघेल ने मजाकिया अंदाज में पार्षदों पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि कुछ पार्षद लगातार भागवत कथाओं का आयोजन कराते हैं। बाकी पार्षदों को भी उनसे सीख लेकर भागवत कथा करानी चाहिए।






सामान्य सभा से जुड़ी अपडेट्स के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाएं
पार्षद मुकेश बोले- 15 मिनट तक रिक्वेस्ट किया, लेकिन बोलने नहीं दिया गया
विवाद और हंगामे के बीच राष्ट्रगान गाकर सभा स्थगित कर दी गई
पक्षी पार्षद जमीन पर बैठे, सभा में जमकर हंगामा
बोलने का मौका नहीं मिलने पर वार्ड-2 के पार्षद मुकेश अग्रवाल टेबल पर चढ़कर सभापति की टेबल के पास पहुंच गए। विरोध में विपक्षी पार्षद जमीन पर बैठ गए। हंगामे के बीच सभी पार्षद अपनी कुर्सियां छोड़कर सामने आ गए। इसके चलते सभा की कार्यवाही रोकनी पड़ी।
भिलाई में बन रहे खेल परिसर में अनियमितता का मुद्दा विपक्षी पार्षद पीयूष मिश्रा ने उठाया। उन्होंने स्विमिंग पूल को गलत दिशा में बनाने का आरोप लगाया।
दिवाली की रात निगम के जोन-5 में लगी आग का मुद्दा सभा शुरू होने से पहले नेता प्रतिपक्ष भोजराज ने उठाया। इस पर निगम आयुक्त ने जवाब देते हुए बताया कि जली हुई फाइलों की लिस्टिंग कर ली गई है और उन्हें सुरक्षित भी कर लिया गया है।





