
*26वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता, जगदलपुर में बालोद की सीमा नेताम ने बढ़ाया विद्यालय का गौरव।*
अविनाश साहू संवादाता पत्रकार
बालोद। 22 सितंबर 2026 शासकीय आदर्श कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय, बालोद की प्रतिभावान छात्रा सीमा नेताम ने 26th राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता जगदलपुर में रग्बी खेल में शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक (Bronze Medal) हासिल कर विद्यालय एवं जिले का नाम रोशन किया।
सीमा नेताम ने प्रतियोगिता में उत्कृष्ट खेल कौशल, अनुशासन एवं टीम भावना का प्रदर्शन करते हुए यह उपलब्धि हासिल की।
विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती हेमलता गंगबेर ने सीमा नेताम को बधाई देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वहीं व्यायाम शिक्षक सूर्यकान्त सिन्हा ने कहा कि सीमा की मेहनत और निरंतर अभ्यास का यह परिणाम है। उन्होंने बताया कि विद्यालय की छात्राओं को विभिन्न खेलों में बेहतर प्रशिक्षण एवं अवसर प्रदान करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
सीमा नेताम की इस उपलब्धि पर विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं छात्राओं ने उन्हें शुभकामनाएं दीं।






