Uncategorized

दुर्ग भिलाई रायपुर में गरज-चमक के साथ तेज बारिश:छत्तीसगढ़ में अगले 4 दिन मौसम खराब, बिजली गिरने का अलर्ट

By Dinesh chourasiya

छत्तीसगढ़ में अगले 4 दिन मौसम खराब रहने वाला है। राजधानी रायपुर दुर्ग भिलाई  में दोपहर अचानक मौसम बदला और गरज-चमक के साथ तेज बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने आज 5 जिलों में ऑरेंज और 25 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया है। कुछ इलाकों में तेज हवा भी चल सकती है।

राजनांदगांव, बालोद, बीजापुर, सुकमा और कांकेर में कुछ स्थानों पर बिजली गिरने की आशंका है। धमतरी, गरियाबंद और महासमुंद में 60 से 80 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने के आसार हैं।

बंगाल की खाड़ी में बने लो प्रेशर एरिया के असर से प्रदेश में नमी बढ़ रही है, इससे बारिश और आंधी की एक्टिविटी बढ़ रही है। इस दौरान गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। वहीं बलरामपुर, कोरिया समेत 25 जिलों में हल्की बारिश के साथ अंधड़ की संभावना है

Related Articles

Back to top button