दुर्ग में दीपावली मिलन समारोह में छत्तीसगढ़ी संस्कृति की झलक, मंत्री गजेन्द्र यादव ने किया राउत नृत्य
By Dinesh chourasiya

*दुर्ग।* दीपावली के अवसर पर दुर्ग विधानसभा में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन एवं दीपावली मिलन समारोह में छत्तीसगढ़ी लोकसंस्कृति का अनोखा संगम देखने को मिला। कैबिनेट मंत्री एवं दुर्ग विधायक *गजेन्द्र यादव* मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।







महिला कार्यकर्ताओं ने सुवा नृत्य की प्रस्तुति से माहौल को खुशनुमा बना दिया। इस दौरान मंत्री गजेन्द्र यादव भी उत्साह में आ गए और हाथ में फुलेता लेकर दोहा गाते हुए *राउत नाच* में शामिल हो गए, जिसे देखकर कार्यकर्ताओं ने तालियों से स्वागत किया।
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मंत्री यादव ने कहा – *”दीपावली जैसे पर्व सिर्फ दीये जलाने का त्योहार नहीं है, यह हमारी संस्कृति और पारिवारिक मूल्यों को अगली पीढ़ी तक ले जाने का सबसे सशक्त माध्यम है।”*
उन्होंने कहा कि धनतेरस से लेकर गोवर्धन पूजा और मातर पर्व तक हर त्योहार हमें अपनी जड़ों से जोड़ता है। नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति से जोड़ना हमारी जिम्मेदारी है।




मंत्री ने कार्यकर्ताओं को संगठन की असली ताकत बताते हुए कहा कि *दुर्ग का हर कार्यकर्ता मेरे परिवार का सदस्य है। आप सबका स्नेह ही मेरी सबसे बड़ी पूंजी है।*
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, महिला मोर्चा और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
—




