भिलाई की जगदंबा इंडस्ट्रीज में लगी आग:5 दमकल गाड़ियों ने पाया काबू; फोम के गद्दे बनाने वाली फैक्ट्री में सुबह 9 बजे मची अफरा-तफरी
By Dinesh chourasiya

भिलाई औद्योगिक क्षेत्र स्थित जगदंबा इंडस्ट्रीज में शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे अचानक आग लग गई। फैक्ट्री से धुआं और आग की लपटें उठती देख आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की 5 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का काम शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया।







जगदंबा इंडस्ट्रीज में फोम के गद्दे बनाने का काम किया जाता है। आग लगने की खबर मिलते ही दमकल विभाग की टीम ने बिना देरी किए मौके पर पहुंचकर मोर्चा संभाला। आग की गंभीरता को देखते हुए एक के बाद एक 5 दमकल गाड़ियों को बुलाया गया। दमकल कर्मियों ने आग को फैलने से रोकने के साथ उसे बुझाने का प्रयास किया।






घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस और दमकल विभाग के कर्मचारियों ने मिलकर हालात पर नजर रखी। फैक्ट्री में फोम के गद्दे बनाए जाने के कारण आग से नुकसान की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, आग कितने हिस्से में फैली और इससे कितना सामान जला है, इसकी पूरी जानकारी अभी सामने नहीं आई है।
आग लगने की वजह का पता लगा रही टीम दमकल विभाग के अनुसार आग पर काबू पा लिया गया है। अब आग लगने की वजह का पता लगाया जा रहा है। इसके लिए मौके पर मौजूद अधिकारियों और कर्मचारियों से जानकारी जुटाई जा रही है। वहीं, फैक्ट्री में हुए नुकसान का भी आकलन किया जा रहा है।
फिलहाल आग लगने के कारणों को लेकर कोई साफ जानकारी सामने नहीं आई है। शुरुआती तौर पर यह भी स्पष्ट नहीं है कि आग लगने के समय फैक्ट्री में कितने कर्मचारी मौजूद थे। घटना में किसी के घायल होने या जनहानि की आधिकारिक जानकारी भी नहीं मिली है




