Uncategorized

CG के 3 होटलों में खाद्य विभाग का छापा  मिठाई और नमकीन के 7 सैंपल लिए दीपावली से पहले खाद्य विभाग की जांच; रिपोर्ट आने के बाद होगी कार्यवाही 

By Dinesh chourasiya

शहर के होटलों से खाद्य सामग्री का सैंपल लेकर लैब भेजा गया - Dainik Bhaskar

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में दीपावली के त्योहार को देखते हुए खाद्य-औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने होटलों में जांच शुरू कर दी है। शहर के 3 होटलों से मिठाई और खाद्य सामग्री के 7 नमूने लिए गए। मिलावट और गुणवत्ता में गड़बड़ी की आशंका पर सभी नमूनों को जांच के लिए लैब भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

खाद्य सामग्री में मिलावट और खामियों की जांच के लिए विभाग की टीम ने  रामनिवास टॉकीज रोड स्थित तुलसी होटल का निरीक्षण किया। यहां साफ-सफाई रखने के निर्देश दिए गए। साथ ही बेसन पापड़ी, नारियल बर्फी और केसर पेड़ा के नमूने लिए गए।

इसके बाद टीम बोइरदादर रोड स्थित मिथिला रेस्टोरेंट पहुंची। यहां से कलाकंद और कुंदा के सैंपल लिए गए। वहीं, सत्तीगुड़ी चौक स्थित बिकानेर रेस्टोरेंट से बेसन लड्डू और गठिया नमकीन के नमूने जांच के लिए लिए गए।

साफ-सफाई में कमी मिलने पर दिए निर्देश

तीनों प्रतिष्ठानों से लिए गए सभी 7 नमूनों को गुणवत्ता जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। निरीक्षण के दौरान जहां भी साफ-सफाई में कमी मिली, वहां संचालकों को जरूरी सुधार करने के निर्देश दिए गए।

निरीक्षण के दौरान अभिहित अधिकारी सुधा चौधरी, वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी सरिता पटेल और नेमीचंद पटेल मौजूद रहे।

रिपोर्ट आने के बाद होगी कार्रवाई

जांच टीम के अधिकारियों ने बताया कि होटलों का लगातार निरीक्षण किया जा रहा है। संचालकों को साफ-सफाई और जरूरी व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश दिए जा रहे हैं। संदेह के आधार पर खाद्य सामग्री के नमूने लेकर लैब भेजे गए हैं।

अधिकारियों के मुताबिक, जांच रिपोर्ट आने में समय लगता है। रिपोर्ट में किसी तरह की गड़बड़ी मिलने पर संबंधित प्रतिष्ठान के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button