Uncategorized

रायपुर में D.Ed-कैंडिडेट्स ने मंत्री गजेंद्र यादव का बंगला घेरा पुलिस ने घसीटकर बस में डाला, परिवार संग धरने पर बैठे थे

By Dinesh chourasiya

रायपुर में गुरुवार सुबह D.Ed अभ्यर्थियों ने सहायक शिक्षक के 2,300 पदों पर नियुक्ति की मांग को लेकर स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव के बंगले का घेराव किया।

400 से ज्यादा अभ्यर्थी परिवार के सदस्यों के साथ बंगले के बाहर धरने पर बैठ गए। वे नियुक्ति की तारीख घोषित करने की मांग कर रहे थे। अभ्यर्थियों का कहना था कि जब तक तारीख घोषित नहीं होगी, धरना जारी रहेगा।

लंबे समय से नियुक्ति की मांग पूरी नहीं होने से नाराज अभ्यर्थी गुरुवार तड़के मंत्री के बंगले पहुंचे थे। बाद में पुलिस ने अभ्यर्थियों को बसों में भरकर वहां से हटाया। तूता धरना स्थल पहुंचाया गया।

परिवार के साथ छोटे बच्चे भी पहुंचे थे।

डीएड कैंडिडेट्स के प्रदर्शन का अपडेट्स जानने नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाएं…

डीएड अभ्यर्थियों के आंदोलन में अब तक क्या-क्या हुआ?

इससे पहले भी घुटनों के बल चले, जल समाधि की कोशिश की

  • इससे पहले भी अभ्यर्थियों ने नियुक्ति की मांग को लेकर अलग-अलग तरीकों से प्रदर्शन किया था। घुटनों के बल चलकर विरोध जताया तो कभी तूता धरना स्थल के पीछे तालाब में जल समाधि लेने की कोशिश की।
  • इस दौरान कुछ अभ्यर्थियों के घायल होने और कई को पुलिस द्वारा हिरासत में लिए जाने की जानकारी सामने आई थी।

Related Articles

Back to top button