Uncategorized
दुर्ग में सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलते 18 जुआरी पकड़ाए, ₹17,950 और 208 पत्ती ताश जप्त
By Dinesh chourasiya

दुर्ग पुलिस ने 03-04 नवंबर को जुआरियों के खिलाफ अभियान चलाकर 4 अलग-अलग प्रकरणों में कार्रवाई की।







थाना *नंदिनी, धमधा और उतई* क्षेत्र में सार्वजनिक जगहों पर ताश से पैसों का दांव लगाकर जुआ खेलते कुल *18 लोगों* को पकड़ा गया। सभी के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम धारा 3(2) के तहत अपराध दर्ज किया गया।
*जप्ती:* कुल ₹17,950 नगद और 208 पत्ती ताश।
थाना वार कार्रवाई:




*1. नंदिनी (अ.क्र. 385/26):* ग्राम कोड़िया में 4 जुआरी से ₹1,800 जप्त।
*2. धमधा (अ.क्र. 351/26):* ग्राम राजपुर में 6 जुआरी से ₹12,020 जप्त।
*3. उतई (अ.क्र. 543/26):* पतोरा में 5 जुआरी से ₹2,280 जप्त।
*4. उतई (अ.क्र. 544/26):* इडरा नहर पास 3 जुआरी से ₹1,850 जप्त।




