Uncategorized

दुर्ग में धनतेरस-दीपावली पर महापौर अलका बाघमार ने कातुलबोर्डवासियों को दी रोशनी की सौगात, 72 आधुनिक लाइटों से जगमगाया प्रमुख मार्ग

By Dinesh chourasiya

-शहर की सड़कों को रोशन और सुरक्षित बनाने निगम की पहल, पटरीपार कातुलबोर्ड चौक में 27 लाख की लागत से लगाए गए 72 विद्युत पोल एवं लाइटें,

दुर्ग/ 6 नवंबर/ नगर पालिक निगम।धनतेरस एवं दीपावली के पावन पर्व पर नगर पालिक निगम दुर्ग द्वारा शहरवासियों को रोशनी की सौगात दी गई। इसी क्रम में पटरीपार वार्ड क्रमांक 60 अंतर्गत कातुलबोर्ड चौक एवं प्रमुख मार्ग पर 27 लाख रुपये की लागत से 72 विद्युत पोलों पर आधुनिक लाइटें लगाई गई हैं। महापौर अलका बाघमार ने नागरिकों की उपस्थिति में स्विच दबाकर लाइटों का शुभारंभ किया। लाइटों से पूरा मार्ग रोशनी से जगमगा उठा।इस पहल का उद्देश्य प्रमुख मार्ग पर रात्रि के समय पर्याप्त रोशनी उपलब्ध कराना, यातायात को सुगम बनाना तथा राहगीरों और वाहन चालकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। त्योहारी अवसर पर क्षेत्र को रोशनी से जगमगाता देख नागरिकों में उत्साह का माहौल रहा। इस दौरान महापौर ने क्षेत्रवासियों एवं शहरवासियों को धनतेरस और दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि त्योहार खुशियों, उमंग और प्रकाश का प्रतीक है। नगर निगम का प्रयास है कि शहर के प्रत्येक वार्ड में नागरिकों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं।

महापौर ने कहा कि शहर के प्रमुख मार्गों और नागरिकों की आवाजाही वाले क्षेत्रों में प्रकाश व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं। पर्याप्त रोशनी से न केवल आवागमन सुविधाजनक होगा, बल्कि रात्रि के समय नागरिकों को सुरक्षित वातावरण भी मिलेगा। इसी कड़ी में आईआईटी पार्क क्षेत्र में भी लगभग 10 लाख रुपये की लागत से आधुनिक लाइटें लगाई जाएंगी, जिससे वहां की प्रकाश व्यवस्था और बेहतर होगी।इस अवसर पर लोक कर्म प्रभारी देव नारायण चन्द्राकर, विद्युत विभाग प्रभारी ज्ञानेश्वर ताम्रकर,एमआईसी शेखर चन्द्राकर,पार्षद नीरा खिचरिया, रंजीता पाटिल,जिला भाजपा प्रवक्ता अरुण सिंह, मंडल अध्यक्ष मनमोहन शर्मा, जयश्री राजपूत सहित बड़ी संख्या में क्षेत्र के नागरिकगण उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button