
दुर्ग। पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक पल्लव के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजय कुमार ध्रुव एवं नगर पुलिस अधीक्षक वैभव बैंकर के निर्देशन में एवं थाना प्रभारी एस. एन. सिंह के नेतृत्व में कार्यालय कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी दुर्ग जिला दुर्ग के जांच प्रतिवेदन क्रमांक / 1353 / चिट फंड / 2022 दुर्ग दिनांक 06.07.2022 के आदेशानुसार आरोपी विराट क्रेडिट को- आपरेटिव सोसायटी मर्यादित दुर्ग के प्रबंधक एवं संचालक के खिलाफ निवेशको को अधिक ब्याज देने कि लालच देकर पैसा जमा कराकर भुगतान तिथी पूर्ण होने के बाद भी पैसा वापस नही किया गया है। इस प्रकार निवेशको से अधिक ब्याज देने कि लालच देकर धोखाधडी किया है कि वरिष्ट कार्यालय दुर्ग के आदेशानुसार थाना सिटी कोतवाली दुर्ग के अपराध क्रमांक 800 / 2022 धारा 420 भादवि, छ.ग के निक्षेपको हितो के संरक्षण अधिनियम 2005 धारा 7, 10 में अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया है।
विवेचना के दौरान हितग्रही सुरजभान देवांगन, सुनीता बाई साहू, तुलाराम पटेल, राजेन्द्र कुमार सोनी, बाल कृष्ण देवांगन, राजेश देवांगन तथा संतोष देवांगन से पूछताछ कर कथन लिया गया जो आरोपी विराट क्रेडिट को- आपरेटिव सोसायटी मर्यादित दुर्ग में पैसा जमा करना बताया गया तथा मियाद पूर्ण होने के बाद भी पैसा वापस न कर धोखाधडी करना बताया गया तथा आरोपी सोसायटी के द्वारा जारी बान्ड पत्र पृथक पृथक पेश किया गया जिसे मुताबिक जप्ती पत्रके के जप्त किया गया। विवेचना के दौरान पंजीयक सहकारी संस्थाए दुर्ग संभाग दुर्ग को आरोपी विराट क्रेडिट को- आपरेटिव सोसायटी मर्यादित दुर्ग के संबंध में जानकारी एवं दस्तावेज प्राप्त किया गया।







प्राप्त जानकारी में सोसायटी का पंजीयन आरोपी शैलेन्द्र पंसारी के द्वारा प्रस्तुत आवेदन पत्र पर संयुक्त पंजीयक सहकारी संस्थाए रायपूर संभाग द्वारा आरोपी का पंजीयन क्रमांक / संपरा / पंजीयन / 2013 दिनांक 06.03.2014 आबंटित होना तथा संस्था के कार्यकारणी सदस्यो कि जानकारी प्रदाय कि गई है, जिसमे आरोपी शैलेन्द्र पंसारी अध्यक्ष तथा काजल पंसारी एवं अमृत राज आनंद कार्य कारणी सदस्य इनके अलावा 8 अन्य सदस्यो कि जानकारी प्रदान कि गई है।
विवेचना में आरोपीयो का कृत्य अपराध धारा का घटित अपराध सबूत पाये जाने से आरोपीयो को दिनांक 06.01.2023 को विधिवत गिरफ्तार कर ज्युडिशियल रिमाण्ड पर माननीय न्यायालय दुर्ग पेश किया गया। विवेचना में अन्य साक्ष्य एकत्रित किया जाना एवं अन्य आरोपीयो कि गिरफ्तारी शेष है विवेचना प्रारंभिक स्तर पर है। उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी एस. एन. सिंह, उप निरीक्षक देवादास भारती एवं गौर सिंह, जावेद, नासीर, प्रशांत, कमलेश, भरथरी, थामशान एवं मिथलेश साहू का योगदान सराहनीय रहा।
नाम आरोपीः- 1. शैलेन्द्र पंसारी पिता राजकुमार पंसारी उम्र 47 साल निवासी लुचकी पारा वार्ड नंबर दुर्ग थाना सिटी
कोतवाली दुर्ग जिला दुर्ग।
2. काजल पंसारी पिता एन. एल पंसारी उम्र 46 साल निवासी आदर्श नगर वार्ड नंबर 45 दुर्ग थाना दुर्ग जिला दुर्ग।
3. अमृतराज आनंद पिता स्व. प्यारेलाल उम्र 38 साल निवासी शीतला नगर वार्ड नंबर 05 दुर्ग थाना सिटी कोतवाली दुर्ग जिला दुर्ग।










