
*भिलाई।* भिलाई स्टील प्लांट के अंदर से डीजल चोरी करने वाले आरोपी को थाना भिलाई भट्ठी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 160 लीटर डीजल और बोलेरो वाहन सहित कुल 5,16,000 रुपये की सामग्री जप्त की गई है।







जानकारी के अनुसार 28 नवंबर को दोपहर करीब 2 बजे आरएमपी-01 क्षेत्र से आरोपी 08 गैलन में भरे 160 लीटर डीजल को बोलेरो वाहन क्रमांक CG 07 CH 5656 में रखकर बाहर ले जा रहा था। इस दौरान ड्यूटी पर तैनात CISF की टीम ने उसे मौके पर पकड़ लिया।
पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम *जमालू अहमद (29 वर्ष), निवासी बोरिया मार्केट, सेक्टर-04, एमओएच-01 बिल्डिंग, भिलाई* बताया। CISF की रिपोर्ट पर थाना भिलाई भट्ठी में अपराध दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक धीरेन्द्र दुबे, सउनि भारत सिंह चौधरी, आरक्षक आशीष प्रसाद एवं आरक्षक जयनारायण की महत्वपूर्ण भूमिका रही।




—




