Uncategorized

भिलाई के खुर्सीपार में चलती ट्रेन में मोबाइल लूटने के प्रयास में यात्री की मौत, 2 नाबालिक पकड़े गए

By Dinesh chourasiya

 

दिनांक 27.11.2026 को करीब 11:45 बजे इंटरसिटी एक्सप्रेस (12856) में शिवाजीनगर रेलवे लाइन के पास दो विधि से संघर्षरत बालकों ने यात्री मोहम्मद फैजान उर्फ सोनू (25), निवासी अमरावती (महाराष्ट्र) का मोबाइल छीनने का प्रयास किया।

छीनाझपटी के दौरान एक ने थप्पड़ मारा और दूसरे ने डंडे से वार कर दिया, जिससे यात्री चलती ट्रेन से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। सुपेला अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई।

थाना खुर्सीपार पुलिस ने तत्काल घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य संकलन और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच की। जांच में दोनों बालकों की संलिप्तता सामने आने पर उन्हें अभिरक्षा में लिया गया।

प्रकरण में अपराध क्र. 0542/2026, धारा 103(1), 309(4), 309(6), 3(5) बीएनएस के तहत कार्रवाई की जा रही है। किशोर न्याय प्रावधानों के तहत बालकों की पहचान सार्वजनिक नहीं की जा रही है।

अपील – चलती ट्रेन में मोबाइल खिड़की के पास बाहर की ओर न रखें, संदिग्ध दिखे तो तुरंत पुलिस को बताएं।

 

Related Articles

Back to top button