Uncategorized

कुम्हारी में मवेशियों से भरा आयशर पकड़ा, 2 आरोपी गिरफ्तार

By Dinesh chourasiya

 

दिनांक 28.11.2026 को थाना कुम्हारी पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक आयशर ट्रक में मवेशियों को भरकर रायपुर से नागपुर की ओर ले जाया जा रहा है।

सूचना पर महामाया नाका के पास नाकाबंदी कर ट्रक क्रमांक KA 07 V 3345 को रोका गया। जांच में ट्रक में 16 मवेशी (12 गाय + 4 बछड़े) क्रूरतापूर्वक ठूंसकर भरे हुए मिले। मवेशियों के संबंध में कोई वैध दस्तावेज नहीं मिला।

मौके से चालक अकबर पाशा (33 वर्ष) पिता फयाज पाशा और तबरेज पाशा (37 वर्ष) पिता नजीर पाशा, दोनों निवासी कोलार, कर्नाटक को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने ट्रक सहित कुल 3,90,000/- रुपये की संपत्ति जब्त की है। आरोपियों के विरुद्ध थाना कुम्हारी में अपराध क्र. 389/2026 धारा 4,6,10 छ.ग. कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम, धारा 11 पशु क्रूरता अधिनियम एवं 3, 4, 5 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।

मवेशियों को सुरक्षित रूप से गौशाला में रखा गया है।

 

Related Articles

Back to top button