Uncategorized

भिलाई में चिट्टा बेचते दो तस्कर दबोचे गए आरोपियों के कब्जे से 24.45 ग्राम चिट्टा, 3 मोबाइल फोन और 3,200 रुपये नगद बरामद किया गया

By Dinesh chourasiya

 

भिलाई, 27 नवंबर:
भिलाई में नशे के कारोबार पर जामुल पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने चिट्टा (हेरोइन) बेचते हुए दो तस्करों को रंगे हाथों दबोच लिया। आरोपियों के कब्जे से 24.45 ग्राम चिट्टा, 3 मोबाइल फोन और 3,200 रुपये नगद बरामद किया गया है। जब्त सामग्री की कुल कीमत 4,66,800 रुपये बताई जा रही है।

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुरूद स्थित रंगला पंजाब ढाबा, बस स्टैंड के पास दो युवक चिट्टा बेच रहे हैं। सूचना मिलते ही जामुल पुलिस की टीम ने मौके पर घेराबंदी कर दोनों को पकड़ लिया।

पकड़े गए आरोपी:
1. ओंकार सिंह (23) -निवासी सुभाष मार्केट, केएलसी जोन-2, खुर्सीपार
2. लुकेश कुमार सिंह (29) -निवासी 18 नंबर रोड, कैम्प-1, वैशाली नगर, भिलाई

दोनों के खिलाफ थाना जामुल में अपराध क्रमांक 901/2026 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 21(ख), 27(क) में मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

दुर्ग पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि नशे के अवैध कारोबार की जानकारी तुरंत नजदीकी थाना या कंट्रोल रूम को दें।

–

Related Articles

Back to top button