Uncategorized

CG में NMDC भर्ती को लेकर पुलिस से तीखी नोकझोंक:हाथों में तिरंगा लेकर किरंदुल-बचेली पहुंचे 3 जिलों के 500 युवा;चेकपोस्ट पर रोका तो धरने पर बैठे

By Dinesh chourasiya

दंतेवाड़ा जिले में NMDC की L1-L2 भर्ती प्रक्रिया और परीक्षा की तारीख घोषित करने की मांग की जा रही है। इसे लेकर शनिवार को दंतेवाड़ा, बीजापुर और सुकमा जिले के करीब 500 बेरोजगार युवा किरंदुल और बचेली पहुंचकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। परियोजनाओं का काम बंद कराने की तैयारी थी।

एनएमडीसी (NMDC) चेकपोस्ट के पास स्थानीय युवाओं और पुलिस-प्रशासन के बीच जमकर तनातनी और बहस का माहौल बन गया। हाथों में तिरंगा लेकर पहुंचे स्थानीय युवाओं ने पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों से अपील की थी कि, उन्हें पुराने एनएमडीसी चेकपोस्ट तक जाने दिया जाए।

हालांकि, एनएमडीसी के अधिकारियों और प्रशासन की ओर से युवाओं को यह कहकर रोक दिया गया कि अब इसी जगह (चौक) को नया चेकपोस्ट घोषित कर दिया गया है। आगे जाने से रोके जाने पर नाराज स्थानीय युवा उसी चौक पर धरने पर बैठ गए।

मौके पर मौजूद एसडीएम और पुलिस अधिकारी प्रदर्शनकारियों को वहां से हटाने की समझाइश देते नजर आए। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच काफी देर तक गहमागहमी और तनातनी की स्थिति बनी रही।

मफलर बांधे युवक का मुंह खुलवाते पुलिसकर्मी

जमकर नारेबाजी करते हुए युवा

युवा बोले- हम नक्सली नहीं स्टूडेंट्स है, चेकपोस्ट पर जाने दीजिए

गेट पर रोकने पर पुलिसकर्मी खुद होंगे जिम्मेदार, हमें आतंकी समझकर रोक 

नारेबाजी करते हुए बचेली से किरदुंत पहुंचे युवा

प्रदर्शन के दौरान गतिविधियों पर नजर रखी जाएगी

दंतेवाड़ा ASP जितेंद्र कुमार खूटे ने बताया कि, पुलिस ने आंदोलन को देखते हुए पूरी तैयारी है। सैकड़ों जवानों की अलग-अलग स्थानों पर तैनाती की गई है। प्रदर्शन के दौरान गतिविधियों पर नजर रखने के लिए CCTV कैमरों की भी व्यवस्था की गई है। पुलिस का कहना है कि कानून व्यवस्था बनाए रखना प्राथमिकता है और किसी को भी कानून हाथ में लेने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

इसके साथ ही पुलिस ने एक दिन पहले इन दोनों शहरों में फ्लैग मार्च भी निकाला। साथ ही लोगों से अपील की है कि वे शांति बनाए रखें। किसी भी तरह की उपद्रव की स्थित होती है तो एक्शन लिया जाएगा।

NMDC ने राशन-पेट्रोल-डीजल का स्टॉक रखा

दूसरी तरफ आंदोलन को देखते हुए NMDC प्रबंधन ने भी अपनी तैयारियां की है। परियोजना परिसर में राशन सामग्री के साथ पेट्रोल और डीजल का स्टॉक किया गया है, ताकि किसी भी व्यवधान की स्थिति में जरूरी काम प्रभावित न हों।

वहीं, परियोजना परिसर में प्रवेश करने वाले रास्तों पर बड़े गेट लगाए गए हैं। इन गेटों को बंद कर बाहरी लोगों की आवाजाही नियंत्रित की जाएगी।

Related Articles

Back to top button