
थाना सिटी कोतवाली दुर्ग क्षेत्र में महिलाओं से लूट की दो घटनाओं का दुर्ग पुलिस ने खुलासा किया है। सीसीटीवी फुटेज एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर 01 आरोपी एवं 02 अपचारी बालक गिरफ्तार किए गए।







घटना –
दिनांक 26.11.2026 को दिगंबर जैन मंदिर के पास स्कूटी सवार 3 व्यक्तियों ने महिला का पर्स छीन लिया। पर्स में वनप्लस मोबाइल, नगदी एवं आधार कार्ड था।
दूसरी घटना में सनीचरी बाजार से सब्जी बेचकर लौट रही महिला से बिक्री की रकम 6,000 रुपये लूट ली गई।
दोनों मामलों में अपराध क्र. 709/2026 एवं 711/2026 पंजीबद्ध किया गया।




कार्रवाई –
सीसीटीवी फुटेज के विश्लेषण से स्कूटी एवं आरोपियों की पहचान हुई। पूछताछ में तीनों ने दोनों लूट कबूल की। उनके कब्जे से लूटी गई नगदी, वनप्लस मोबाइल, आधार कार्ड एवं पर्स बरामद किया गया।
आरोपी
अनमोल सिंह उर्फ काली, उम्र 18 वर्ष, निवासी शंकर नगर, दुर्ग + 02 अपचारी बालक।




