स्टालिन को मनाने सोनिया-राहुल, ममता चेन्नई पहुंचे:रात को मुंबई में शरद पवार से मिलेंगे; परिसीमन पर सपा कांग्रेस के साथ, कहा-बिल का विरोध करेंगे
By Dinesh chourasiya

परिसीमन बिल को समर्थन दे रहे DMK प्रमुख एमके स्टालिन को मनाने के लिए INDIA ब्लॉक की 6 पार्टियों के नेता चेन्नई पहुंचे हैं।







कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी, ममता बनर्जी और कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्री स्टालिन से मिलेंगे। स्टालिन से मुलाकात के बाद सभी रात को मुंबई में शरद पवार से मिलेंगे।




स्टालिन ने एक दिन पहले बिल के समर्थन का ऐलान किया था। वहीं शुक्रवार को NCP (SP) के विधायक ने कहा था कि शरद पवार बिल के समर्थन को तैयार हैं।
वहीं, समाजवादी पार्टी ने परिसीमन बिल के विरोध का ऐलान किया है। पार्टी ने अपने सांसदों को व्हिप जारी करके कहा- बिल पर चर्चा के दौरान सदन में रहें और इसका विरोध करें। सपा के लोकसभा में 37 सांसद हैं।
चेन्नई में स्टालिन के घर के बाहर सुरक्षा बढ़ी
INDIA ब्लॉक के नेता चेन्नई के होटल पहुंचे; VIDEO
PM मोदी ने 7 महीने पुराना वीडियो पोस्ट करके कहा- हमारे लिए देशहित सर्वोपरि है, लेकिन जब कुछ लोगों के लिए पार्टी हित ही सब कुछ हो जाता है और वह देशहित से भी ऊपर हो जाता है, तो महिला सशक्तीकरण और राष्ट्रीय हित को नुकसान पहुंचता है। नारी शक्ति वंदन संशोधन समय की मांग है।




