Uncategorized

दुर्ग पुलिस में बड़ा फेरबदल: 8 थाना प्रभारियों के तबादले

By Dinesh chourasiya

 

—

 

*दुर्ग, 29 नवंबर 2026*
जिला पुलिस अधीक्षक ने तत्काल प्रभाव से 8 पुलिस अधिकारियों के तबादले का आदेश जारी किया है। इसमें 4 थाना प्रभारियों को बदला गया है।

किसको कहां मिली जिम्मेदारी –

*1. पुरानी भिलाई -* निरीक्षक महेश ध्रुव को पुरानी भिलाई का नया थाना प्रभारी बनाया गया है। इससे पहले वे धमधा में थे।

*2. धमधा -* निरीक्षक पुरुषोत्तम कुर्रे को धमधा थाना प्रभारी बनाया गया है। वे पहले यातायात जोन पुरानी भिलाई में थे।

*3. मोहन नगर -* उप निरीक्षक लक्ष्मण केंवट को मोहन नगर का थाना प्रभारी बनाया गया है। वे पहले खुर्सीपार में थे।

*4. खुर्सीपार -* उप निरीक्षक केशव कौसले को खुर्सीपार का थाना प्रभारी बनाया गया है। वे पहले मोहन नगर में थे।

*5. छावनी -* नरेन्द्र सिंह राजपूत को थाना छावनी भेजा गया है।

*6. अमलेश्वर -* रोशन बघेल को थाना अमलेश्वर भेजा गया है।

इसके अलावा भूषण पिस्दा को यातायात जोन पुरानी भिलाई और विजय यादव को रक्षित केंद्र दुर्ग भेजा गया है।

आदेश में कहा गया है कि सभी अधिकारी तत्काल अपनी नई जगह पर ज्वाइन करें।

—

 

Related Articles

Back to top button