छत्तीसगढ़

दुर्ग ट्रैफिक पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 115 वाहन चालकों पर की कार्यवाही

दुर्ग। डॉ.अभिषेक पल्लव, पुलिस अधीक्षक दुर्ग के निर्देश एवं सतीष ठाकुर, सदानंद विन्धयराज, उप पुलिस अधीक्षक (यातायात) के नेतृत्व में यातायात जागरूकता एवं यातायात नियमों का पालन करने हेतु 06 जनवरी को विशेष अभियान चलाया गया। जिसमें यातायात पुलिस प्रमुख चौक चौराहो पर यातायात नियमों का पालन नहीं करने वाले, जैसे-तेज गति वाहन चालन, तीन सवारी एवं बिना सील्ट बेल्ट के वाहन चलाने वाले कुल 115 वाहन चालको पर कार्यवाही किया गया तथा यातायात नियमों का पालन करने हेतु समझाईस देते हुए होने वाले नुकसान अवगत कराया गया।

अपील: यातायात पुलिस दुर्ग सभी आम नागरिकों से लगातार अपील करते आ रही है कि वाहन चलाते समय सदैव यातायात नियमों का पालन कर वाहन चालन करे ताकि स्वयं भी सुरक्षित रहे और सामने वाले को सुरक्षित आवागमन करने दे जिससे आप किसी गंभीर सडक दुर्घटना कि शिकार नहीं होगें।

Related Articles

Back to top button