छत्तीसगढ़

Big Breaking : छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की सदस्य का निधन

RAIPUR. छत्तीसगढ़ से बड़ी खबर निकल आ रही है। छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की सदस्य का निधन हो गया है। वे काफी समय से अस्वस्थ चल रहीं थी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार जांजगीर जिला निवासी शशिकांता राठौर का निधन हो गया। वे छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की सदस्य थीं। प्राप्त जानकारी के अनुसार वे बीते कुछ समय से बीमार चल रही थी। उनके निधन की खबर आते ही जांजगीर-चांपा से लेकर सक्ती, बिलासपुर और राजधानी रायपुर से लेकर प्रदेश में शोक की लहर है। उन्हें प्रदेश के कई नेताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की है।

मिल रही खबर के अनुसार शशिकांता राठौर आज सुबह के अपने घर के पास ही ठहल रही थीं, तबी उन्हें अचानक अटैक आ गया। अटैक आने के तुरंत बाद उन्हें हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। बताया जा रहा है कि हॉस्पिटल पहुंचने से पहले ही उन्होंने दम तोड़ दिया था।

गौरतलब है कि शशिकांता राठौर छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री थीं। साथ ही वे वर्तमान में छत्तीसगढ़ महिला आयोग की सदस्य के पद की बड़ी जिम्मेदारी संभाल रहीं थी। साथ ही वे जिला कांग्रेस में भी लंबे समय तक बड़े ओहदो पर रह चुकी थी। वे करीब चार दशक तक राजनैतिक में सक्रिय रहने के साथ ही सामाजिक कार्यों में भी बेहद सक्रिय रहीं।

 

Related Articles

Back to top button