AccidentAradhna news BalodBalodCRIMEUncategorizedvideo खबरअंतर्राष्ट्रीयअपराध
Trending

तेजाब कांड को लेकर साहू समाज लामबंद, एसपी से मुलाकात कर उठाई पीड़िता के न्याय की आवाज

नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिभा संतोष चौधरी सहित समाज के प्रतिनिधियों ने की त्वरित और कड़ी कार्रवाई की मांग

 

योगेश्वर जी की रिपोर्ट 

बालोद, 6 अक्टूबर 2026। बालोद के सिंचाई कॉलोनी क्षेत्र में युवती पर हुए तेजाब हमले की घटना को लेकर लोगों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। मामले में पीड़िता को न्याय दिलाने और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर साहू समाज के प्रतिनिधियों ने पुलिस अधीक्षक से मुलाकात की।

 

इस दौरान नगर पालिका परिषद बालोद की अध्यक्ष श्रीमती प्रतिभा संतोष चौधरी भी प्रतिनिधिमंडल के साथ मौजूद रहीं। प्रतिनिधियों ने पुलिस अधीक्षक के सामने घटना को गंभीरता से रखते हुए आरोपी के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की। साथ ही पीड़िता के उपचार में किसी प्रकार की परेशानी न हो और उसे बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए, इस पर भी विशेष जोर दिया गया।

 

समाज के प्रतिनिधियों ने कहा कि युवती पर तेजाब जैसा खतरनाक हमला बेहद गंभीर और चिंताजनक घटना है। ऐसे अपराधों में कार्रवाई केवल गिरफ्तारी तक सीमित न रहे, बल्कि मामले की पूरी जांच कर दोषी को कानून के तहत कड़ी सजा दिलाने की दिशा में कार्रवाई होनी चाहिए।

 

पुलिस अधीक्षक ने प्रतिनिधिमंडल की बात गंभीरता से सुनी और मामले में त्वरित जांच, आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई तथा पीड़िता के इलाज के लिए आवश्यक सहयोग का आश्वासन दिया।

 

घटना के बाद पुलिस की कार्रवाई तेज हो गई है। वहीं साहू समाज की इस पहल से साफ है कि पीड़िता को न्याय दिलाने और आरोपी के खिलाफ कठोर कार्रवाई को लेकर समाज एकजुट है।

Related Articles

Back to top button