Uncategorized

उतई में लर्निंग लाइसेंस शिविर के पहले दिन 135 लाइसेंस बने, 32 ई-चालान का हुआ निराकरण

By Dinesh chourasiya

उप पुलिस महानिरीक्षक / वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग के निर्देश पर यातायात पुलिस दुर्ग व जिला परिवहन कार्यालय (RTO) दुर्ग द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में विशेष शिविर लगाए जा रहे हैं। धमधा व नंदनी के बाद अब उतई में दो दिवसीय विशेष परिवहन शिविर थाना उतई में लगाया गया है।

पहले दिन 135 लर्निंग लाइसेंस बनाए गए और 32 ई-चालान का निराकरण किया गया।

*कल 30 नवंबर को भी थाना उतई में शिविर लगेगा -*
समय : प्रातः 10:30 बजे से शाम 05:00 बजे तक

शिविर में उपलब्ध सुविधाएं –
1. नवीन लर्निंग व परमानेंट ड्राइविंग लाइसेंस
2. लाइसेंस नवीनीकरण
3. ई-चालान जानकारी व भुगतान
4. ट्रैफिक कार्ड
5. नवीन परमिट व परमिट नवीनीकरण
6. वाहन फिटनेस व नामांतरण

आवश्यक दस्तावेज – आधार कार्ड, पैन कार्ड की छायाप्रति, पासपोर्ट साइज फोटो, आधार से लिंक मोबाइल नंबर, पुराना लाइसेंस व वाहन के दस्तावेज।

यातायात पुलिस दुर्ग की अपील है कि उतई व आसपास के लोग इस शिविर का अधिक से अधिक लाभ उठाएं।

—

 

Related Articles

Back to top button