छत्तीसगढ़

कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर महापौर ने गौठान पहुंचकर की पूजा अर्चना

भिलाई नगर/ नगर पालिक निगम के महापौर नीरज पाल आज कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर कोसा नगर गौठान पहुंचे। उन्होंने आज अपने दिन की शुरुआत गौ माता की पूजा अर्चना कर की। गौ माता को गुड और लोई उन्होंने अपने हाथों से खिलाया। इस दौरान अपर आयुक्त अशोक द्विवेदी, जोन आयुक्त मनीष गायकवाड, सहायक अभियंता आलोक पसीने, सहायक राजस्व अधिकारी परमेश्वर चंद्राकर एवं रेखा बघेल आदि मौजूद रहे। महापौर ने स्व सहायता समूह की महिलाओं के द्वारा किए जा रहे कार्यों को देखा।

वहीं उन्होंने पूरे परिसर का निरीक्षण किया, व्यवस्थाओं को लेकर भी अधिकारियों से चर्चा की। अधिकारियों ने बताया कि पुरजोर व्यवस्था गौठान में की गई है, गौवंश की देखरेख के लिए सारे कार्य किए जा रहे हैं। गौठान में पशुओं का विशेष देखभाल किया जा रहा है। पशु चिकित्सक के माध्यम से मवेशियों का प्रतिदिन चेकअप कर परीक्षण किया जा रहा है वही हरा व ताजा चारा से लेकर सूखा चारा आदि की व्यवस्था रखी गई है।

स्व सहायता समूह की महिलाएं भी अलग-अलग कार्यों में रुचि लेकर सेवा भाव से कार्य कर रही है। पशुओं के लिए चारा, पानी और छाव से लेकर समुचित व्यवस्था है। उल्लेखनीय है कि गौठान में स्व सहायता समूह की महिलाएं अलग-अलग गतिविधियों को अंजाम दे रही है तथा महिला सशक्तिकरण की दिशा में आगे बढ़ते हुए आर्थिक आय अर्जित कर रही है।

Related Articles

Back to top button