छत्तीसगढ़

सी-मार्ट में सज गया बाजार, डॉक्टर भीमराव अंबेडकर सर्व समाज मांगलिक भवन भी हुआ तैयार, महापौर नीरज पाल ने लिया जायजा

भिलाई नगर/ नगर पालिक निगम भिलाई के महापौर नीरज पाल ने आज सी-मार्ट एवं डॉ भीमराव अंबेडकर सर्व समाज मांगलिक भवन का निरीक्षण किया। विधायक देवेंद्र यादव एवं महापौर नीरज पाल की पहल पर बैकुंठ धाम क्षेत्र में सर्व समाज मांगलिक भवन का निर्माण किया गया है तथा पावर हाउस के समीप सी-मार्ट भी तैयार हो गया है इसका लोकार्पण व शुभारंभ शीघ्र ही छत्तीसगढ़ प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी के द्वारा किया जाएगा। वहीं सी-मार्ट में स्व सहायता समूह के द्वारा तैयार किए गए प्रोडक्ट्स तथा अनेकों बहुउपयोगी सामग्री सजकर विक्रय के लिए तैयार हो गई है। इसका शुभारंभ होते ही शहरवासी तथा अन्य जिलों के वासी भी सामग्री का क्रय कर पाएंगे।

बिग मॉल की तरह पूरा मार्केट अलग ही भव्यता में नजर आने लगा है, दैनिक जरूरतों की हर उपयोगी सामग्री यहां मौजूद है। इधर डॉक्टर भीमराव अंबेडकर सर्व समाज मांगलिक भवन लोकार्पण के लिए तैयार है, अति शीघ्र शहरवासी अपने विभिन्न सामाजिक, सांस्कृतिक, वैवाहिक आदि कार्यक्रम यहां आयोजित कर पाएंगे। भवन परिसर में लैंडस्कैपिंग, भव्य हाल, अनेकों कमरे सहित पार्किंग प्लेस की पर्याप्त व्यवस्था मौजूद है। विभिन्न कार्यक्रम को करने के लिए अब भव्य भवन का लाभ लोगों को मिल पाएगा।

Related Articles

Back to top button