छत्तीसगढ़

भिलाई कुम्हारी के बाद दुर्ग में एटीएम चोरी करने का प्रयास मोहन नगर पुलिस ने निजी बैंक की शिकायत पर चौकीदार को धर दबोचा

By Dinesh chourasiya

दुर्ग जिला मुख्यालय में एक चोर चोरी की नियत से ATM में घुसा था। जब वो ATM तोड़ने में विफल रहा तो वह वहां लगे सीसीटीवी कैमरा और साउंड बॉक्स उखाड़कर अपने साथ ले गया। इधर पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में रिकार्ड हो गई। बैंक कर्मियों को जब इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने सीसीटीवी फुटेज के साथ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

मोहन नगर पुलिस ने बताया कि उनके पास शिकायत आई थी कि बीती रात दुर्ग स्थित निजी बैंक के एटीएम में किसी ने चोरी का प्रयास किया है। वह एटीएम के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरे और साउंड बॉक्स को अपने साथ ले गया है।

सूचना मिलते ही पुलिस की पेट्रोलिंग टीम ने आरोपी की तलाश की। सीसीटीवी फुटेज से आरोपी की पहचान राम नगर वार्ड नंबर 1 उरला दुर्ग निवासी रविराम साहू (35 वर्ष) के रूप में हुई। पुलिस ने तुरंत उसके घर में पहुंची और उसे गिरफ्तार किया।

बैंक मैनेजर के मुताबिक एटीएम में करीब 20 लाख रुपए कैश था। आरोपी एटीएम तोड़ने में कामयाब हो जाता तो बड़ी घटना हो जाती। पुलिस ने आरोपी के पास 27 हज़ार रुपये नगद, सीसीटीवी कैमरा और साउंड बॉक्स जब्त कर लिया है। आरोपी के खिलाफ धारा 457, 380, 427 के तहत मामला दर्ज कार्रवाई की जा रही है।

एटीएम के अंदर चोरी का प्रयास करता आरोपी

महिला समृद्धि मार्केट में चौकीदार है आरोपी
पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया की वो महिला समृद्धि मार्केट दुर्ग में चौकीदारी का काम करता है। उसने देखा कि रात में एटीएम में कोई आता जाता नहीं है। इसलिए उसने चोरी का प्लान बनाया और वहां चोरी करने की नियत से घुसा था। जब वह वहां से रुपये निकलने में असफल रहा तो एटीएम के कैमरा और साउंड बॉक्स को निकाल कर ले गया।

Related Articles

Back to top button