छत्तीसगढ़

विधानसभा चुनाव में टिकट वितरण को लेकर PCC चीफ मोहन मरकाम का बड़ा बयान, बताया किसे मिलेगा टिकट

बिलासपुरः  छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम आज बिलासपुर जिले के दौरे पर है। इस दौरान उन्होंने विधानसभा चुनाव के टिकट को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि विधायक लगातार अच्छा काम कर रहे है। टिकट देने का अधिकार हाईकमान का है। सर्वे के आधार पर टिकट फाइनल होता है। मेरी मंशा है 71 के 71 विधायक फिर चुनाव लड़ें।

कवासी लखमा ने भी दिया था बयान

अपने बयान में कवासी लखमा ने टिकट को लेकर कहा था कि ये मेरा मामला नहीं है। टिकट बदलेंगे या नहीं बदलेंगे मामला हाइकमान का है। मैं पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष नहीं हूं। मैं कोई प्रभारी नहीं हूं। इसलिए मैं कह रहा हूं कि कांग्रेस पार्टी में मेरी टिकट की गारंटी नहीं है। टिकट को लेकर बोलने का मुझे कोई अधिकार नहीं है। टिकट तय करने का काम हाइकमान का है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता टिकट तय करेंगे। चुनाव पार्टी लड़ाती है। मैं छोटा कार्यकर्ता हूं।

 

Related Articles

Back to top button