
शिव महापुराण कथा में महिला से चेन स्नेचिंग:आयोजन के दौरान चेन चोरी होने का दूसरा मामला दर्ज, आरोपियों की पकड़ से दूर भिलाई नगर की पुलिस ना सीसीटीवी फुटेज काम आ रहा है ना ही मुखबिर आखिर कैसे चेन स्नेचिंग: के आरोपियों तक पहुंचेगी भिलाई नगर की पुलिस
By Dinesh chourasiya
भिलाई में आयोजित पं. प्रदीप मिश्रा की शिव महापुराण कथा के आयोजन के दौरान चेन स्नेचिंग की घटनाएं बढ़ गई हैं। भिलाई नगर थाने में अब तक दो ऐसे मामले दर्ज हो चुके हैं, वहीं कई ने आवेदन दिया है, लेकिन पुलिस उन आवेदनों पर कार्रवाई नहीं कर रही है। पुलिस अभी तक एक भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर पाई है।
भिलाई नगर पुलिस ने बताया रुआबांधा निवासी फूलबाई पटेल ने चेन स्नेचिंग की शिकायत दर्ज कराई है। उसने बताया कि वो 26 अप्रैल की दोपहर 2 बजे शिव महापुराण सुनने के लिए जयंति स्टेडियम में बने पंडाल गई हुई थी। वो कथा सुनने के बाद वहां से शाम 4 बजे अपने घर जाने के लिये निकली। इसी दौरान उसने देखा कि उसके गले में पहनी हुई चेन नहीं है। उसकी 15 ग्राम वजनी चेन को अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया। महिला की शिकायत के बाद पुलिस आरोपी की तलाश करने में जुट गई है।







कलश यात्रा के दिन भी महिला के गले से चेन हुई थी पार
चेन चोरी का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी 23 अप्रैल की शाम कलश यात्रा कार्यक्रम के दौरान इसी पंडाल से एक महिला की चेन चोरी हो गई थी। हाउसिंग बोर्ड निवासी मंजू शर्मा ने इसकी शिकायत भिलाई नगर थाने में दर्ज कराई थी कि उसके गले से किसी ने 27.740 ग्राम वजनी सोने की चेन किसी ने चोरी कर लिया है।

चेन स्नेचिंग व चोरी के कई आवेदन लंबित
बताया जा रहा है कि भिलाई नगर थाने में कई लोगों ने आयोजन के दौरान चोरी और चेन स्नेचिंग की शिकायत का आवेदन दिया है। पुलिस ने उन आवेदन को तो लिया, लेकिन उनका मामला दर्ज नहीं किया है। पुलिस जांच कर आरोपी को पकड़ने की बात कहकर लोगों को थाने से चलता कर दे रही है।







