छत्तीसगढ़

दो सांडों की लड़ाई में एक बुजुर्ग महिला की मौत

दुर्ग। दुर्ग में आज एक खतरनाक घटना हुई है। इस घटना में एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई है। दरहसल दो सांड की लड़ाई में एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। यह घटना दुर्ग नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत वार्ड क्रमांक 2 की बताई जा रही है। ये घटना तब घटित हुई जब बुजुर्ग महिला अपने घर के सामने बैठी हुई थी। उसी दौरान महिला के घर से थोड़े दूर दो सांडों की लड़ाई हो रही थी। लड़ते हुए दो सांड आए और बुजुर्ग महिला को अपनी चपेट में ले लिए। इनकी ठोकर इतनी जबरदस्त थी कि महिला दीवार से टकरा गई और बुरी तरह से घायल हो गई।

Related Articles

Back to top button