छत्तीसगढ़

रायपुर न्यूज़ 💫थाना परिसर के समीप रखी बाइकों में किसी ने लगा दी आग, कई बाइक जलकर नष्ट

By Dinesh chourasiya

रायपुर। अपराधियों को पुलिस थाने का भी खौफ नहीं है तभी तो सिटी कोतवाली परिसर के पास रविवार अल सुबह खड़ी कई बाइकों में किसी ने आग लगा दी। देखते ही देखते कई गाडिय़ां जलकर नष्ट हो गईं। आग किसने लगाया या फिर किन कारणों से लगी है, अब तक इसका खुलासा नहीं हुआ है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

मामला रायपुर शहर के सिटी कोतवाली थाना परिसर का है। सुबह करीब 3 बजे के आसपास आगजनी की घटना हुई है। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची दमकल की टीम ने आग बुझाने का काम शुरू किया।

करीब एक से दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया है।जिस वक्त हादसा हुआ थाने में पुलिस स्टाफ मौजूद था। लेकिन किसी को खबर नहीं लगी कि बाइक में आग कब लगी।सिटी कोतवाली थाना परिसर में पुलिस रेजिडेंशियल बिल्डिंग भी है।

Related Articles

Back to top button