छत्तीसगढ़

बेमेतरा न्यूज 💫अनियंत्रित होकर पलटी अवैध रेत परिवहन करती ट्रेक्टर, दबने से एक युवक की मौत

By Dinesh chourasiya

बेमेतरा। CG : जिले के देवकर इलाके में देवकर-जालबान्धा मार्ग पर ग्राम डंगनिया से अवैध रूप से रेत परिवहन करते हुए ट्रैक्टर नगर पंचायत कार्यालय के पास अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर पलट जाने से वाहन में सवार बलराम नामक युवक की ट्रेक्टर ट्राली में और रेत में दबने से मौत हो गयी।

 

आप को बता दें कि देवकर पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव का पंचनामा कर मृतक युवक को पोस्टमार्टम के लिए मर्च्युरी साजा भेजवाया गया। वही पूर्व में ग्रैंड न्यूज़ ने अवैध रूप से खनन एवं परिवहन को लेकर खबर दिखाया गया था, जिसके बाद बेरला एसडीएम के निर्देश पर नदी से आने व जाने के मार्ग को अवरुद्ध कर जेसीबी से खुदाई कर दिया गया था, वही अवैध उत्खनन करने वाले माफियाओं द्वारा नदी के अलग अलग रास्ताओं से रात्रि में अवैध परिवहन निरन्तर जारी है। जिसका खामियाजा बीते रात एक की मौत हुई है। स्थानीय पुलिस इस सम्बंध में विवेचना कर जांच में जुटी है। क्या अब अवैध खनन व परिवहन के साथ ही गांव में हजारों ट्रक रेत स्टॉक करके रखे हैं उन पर खनिज विभाग के साथ स्थानीय प्रशासन की क्या भूमिका रहेगी अब तो समय पर पता चलेगा।

Related Articles

Back to top button