छत्तीसगढ़

कोयले से भरा ट्रक अचानक कार के ऊपर पलटा, मौके पर 1 की दर्दनाक मौत

By Dinesh chourasiya

बलौदाबाजार। CG  जिले से इस वक्त बड़ी दुर्घटना की खबर सामने आ रही है। जहां सिमगा थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में एक की मौत हो गई. कोयला से भरा ट्रक कार के उपर गिरने से कार में सवार एक की मौके पर ही मौत हो गई. कार में तीन लोग सवार थे. सभी कोरबा से रायपुर जा रहे थे. तभी अचानक यह हादसा हो गया. यह घटना लिमतरा के रमेश ढाबा के पास की है. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर घटना की जांच में जुट गई है.

मिली जानकारी के मुताबिक, रास्ते में गाय आ जाने से ट्रक डाइवर उसे बचाने तेजी से काटा, इसी चक्कर में गाड़ी लहरा गई और बगल से गुजर रही कार पर जा गिरी. हादसे में कार में पीछे बैठे एक व्यक्ति की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. घटना की सूचना पर लिमतरा चैकी व सिमगा थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में जुट गई है. कार से मृतक को निकालने का प्रयास किया जा रहा. कार बिलासपुर की तरफ से आ रही थी. कार में तीन लोग सवार थे. सभी कोरबा से रायपुर जा रहे थे. पुलिस घटना की जांच में जुटी है।

Related Articles

Back to top button