छत्तीसगढ़

रायपुर: नाराज BJP कार्यकर्ताओं ने राजीव भवन में कर रहे पत्थरबाजी, बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात

रायपुर: नाराज BJP कार्यकर्ताओं ने राजीव भवन में कर रहे पत्थरबाजी, बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात

जिला पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर तीन थानों के प्रभारी को राजीव भवन के बाहर तैनात किया गया हैं। वही कानून व्यवस्था के मद्देनजर बड़ी संख्या में जवानों की तैनाती की गई हैं।
राहुल गांधी की सदस्यता से जुड़े फैसले के बाद कांग्रेस के नाराज कार्यकर्ताओं ने भाजपा के प्रदेश दफ्तर एकात्म परिसर में कालिख फेंक दी। इस घटना से नाराज भाजपा के नेता और कार्यकर्ता अब कांग्रेस के राजीव भवन की तरफ कूच कर गए हैं। बताया जा रहा है की भाजपा के कार्यकर्ताओं ने राजीव भवन में पत्थरबाजी भी शुरू कर दी हैं।

स्थिति को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने मोर्चा सम्हाल लिया हैं। भाजपा कार्यकर्ताओं के इस मार्च के मद्देनजर राजीव भवन और उसके आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई हैं। जानकारी के मुताबिक जिला पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर तीन थानों के प्रभारी को राजीव भवन के बाहर तैनात किया गया हैं। वही कानून व्यवस्था के मद्देनजर बड़ी संख्या में जवानों की तैनाती की गई हैं।

 

 

Related Articles

Back to top button