
बम की तरह फटा स्मार्टफोन,रिपेयरिंग की दुकान में फोन की बैटरी हुई ब्लास्ट, मोबाइल बनवाने दुकान पहुंचा था युवक,फिर जो हुआ…








बिलासपुर : बिलासपुर के चकरभाठा थाना क्षेत्र के एक मोबाइल दुकान में फोन की बैटरी फटने से तेज धमाका हुआ, जिससे वहां कुछ समय के लिए दहशत मच गई। दुकान धुआं-धुआं हो गई। दहशत में लोग बाहर निकले। CCTV फुटेज में बैटरी ब्लास्ट होते दिख रही है। इस हादसे में किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ है। जानकारी के अनुसार, चकरभाठा क्षेत्र का युवक अपने मोबाइल को सही कराने शॉप पहुंचा था। दुकानदार मोबाइल खोलकर देख ही रहा था, तभी अचानक बैटरी फट गई।




कुछ समय के लिए दुकान में भगदड़ मच गई। ब्लास्ट होते ही निकली आग से फैला धुआं जब युवक दुकान में मोबाइल सही कराने पहुंचा था, उस समय वहां और भी लोग मौजूद थे। उनके सामने ही दुकान संचालक ने मोबाइल की बैटरी जैसे ही खोलकर देखा तब अचानक बैटरी फट गई और आग के साथ चिंगारी उठी। पटाखा फूटने जैसी आवाज सुनकर दुकान में मौजूद लोग इधर-उधर भागने लगे। वहीं दुकान के कर्मचारी आग बुझाने की कोशिश में जुट गए।
बैटरी ठीक कराने पहुंचा था युवक घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम भी मोबाइल दुकान पहुंची। पुलिस की पूछताछ में पता चला कि युवक अपने पुराने सैमसंग मोबाइल की बैटरी दिखाने आया था। जो कि खोलते ही फट गई। यूजर मोबाइल चार्जिंग के दौरान बरते सावधानी ज्यादातर आईटी एक्सपर्ट का कहना है कि चार्जिंग के समय मोबाइल के आसपास रेडिएशन हाई रहता है।







