
छत्तीसगढ़, ओडिशा, सहित इन राज्यों में अंधड़ के साथ तेज मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के लिए जारी किया अलर्ट…
दरअसल, एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र उत्तरपूर्वी राजस्थान पर बना हुआ है। एक अन्य चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र तेलंगाना और उत्तरी आंतरिक कर्नाटक के आसपास के हिस्सों पर बना हुआ है। तेलंगाना पर बने चक्रवाती हवाओं के क्षेत्र से छत्तीसगढ़ होते हुए उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, आंतरिक ओडिशा, झारखंड और पूर्वी बिहार तक जा रही है। एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र दक्षिण असम और आसपास के क्षेत्रों पर बना हुआ है।




पिछले 24 घंटों के दौरान, तटीय ओडिशा, दक्षिण छत्तीसगढ़, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ हलकी बारिश हुई। गुजरात, मध्य प्रदेश और तेलंगाना के कुछ हिस्सों में ओलावृष्टि के साथ बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ीं।
अगले 24 घंटे इन राज्यों में बारिश के आसार
स्काई मेट वेदर की रिपोर्ट के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान, छत्तीसगढ़, ओडिशा, झारखंड, पश्चिम बंगाल, उत्तर तटीय आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों और पूर्वोत्तर भारत में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। छत्तीसगढ़, ओडिशा, झारखंड, बिहार और पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों में ओलावृष्टि संभव है।
उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, मध्य प्रदेश, तेलंगाना, राजस्थान के कुछ हिस्सों और दिल्ली में हल्की बारिश संभव है। पश्चिमी राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक और केरल में बारिश की गतिविधियों में काफी कमी आएगी।














