
सरपंच समेत 11 साथी गिरफ्तार, पीट-पीटकर उतारा था मौत के घाट…

धमतरी। धमतरी जिले में बीते दिन सरपंच ने अपने साथियों के साथ एक युवक का पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया था। इस मामले में सभी आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
आपको बता दें कि, अर्जुनी थाना इलाके में ग्राम सरसोंपुरी से हत्या की खबर सामने आई थी। यहां शुक्रवार की रात पैरावट में आग लगाने की बात को लेकर सरपंच रिंकू सेन सहित 11 लोगों ने गाँव के ही युवक खिलेश्वर यादव की पिटाई कर दी थी। जिसके बाद युवक की मौत हो गई







परिजनों ने सरपंच सहित कई लोगों पर हत्या का आरोप लगाया। पुलिस ने मामले की जांच कर सरपंच रिंकू उर्फ पोषण सेन, तारेन्द्र यादव, रवींद्र यादव, सुभाष कुमार यादव, कमाता यादव, विनोद कुमार यादव, हर्ष कुमार ध्रुव, हीरामन यादव, एमन कुमार नागवंशी, ज्ञानदास साहू और त्रिलोचन ध्रुव को धारा 302, 147, 148, 149 भादवि के तहत गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्रवाई कर रही है








