अपराधछत्तीसगढ़

नशीले इंजेक्शन के साथ MBA पास युवती और उसका साथी गिरफ्तार, शहर में घूम-घूम कर बेचते थे ड्रग

जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर में पुलिस ने एक एमबीए पास लड़की को नशीले इंजेक्शन बेचते हुए गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके एक साथी को भी पकड़ा है। युवती जबलपुर के कोतवाली थाना अंतर्गत आदर्श कॉलोनी की रहने वाली है, जो पिछले कई दिनों से शहर में घूम-घूम कर युवाओं को 500-500 रूपए में नशीले इंजेक्शन बेचने का काम किया करती थी।

मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई

दरअसल, पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक लड़की और एक लड़का नशीले इंजेक्शन बेचने की फिराक में खड़े हुए हैं। सूचना के आधार पर पुलिस मौके पर दबिश दी। पुलिस को देखते ही दोनों भागने लगे। शक होने पर पुलिस ने घेराबंदी करते हुए दोनों को हिरासत में लिया। तलाशी लेने पर उनके पास नशीले इंनजेक्शन मिले। इसके बाद पुलिस ने दोनों को अरेस्ट कर लिया। साथ ही ड्रग को भी जब्त कर लिया।

कोतवाली थाना प्रभारी अनिल गुप्ता ने बताया कि दोनों को गिरफ्तार करके कड़ाई से पूछताछ की गई, जिसके बाद दोनों ने स्वीकार किया है कि वह शहर भर में काफी लंबे समय से घूम-घूम कर नशीले इंजेक्शन बेचने का काम कर रहे थे। दोनों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

निगरानीशुदा बदमाश है लड़की का साथी

कोतवाली थाना प्रभारी अनिल गुप्ता ने बताया कि नशीले इंजेक्शन का कारोबार कर रही लड़की का साथी आदतन अपराधी और निगरानीशुदा बदमाश है। इससे पहले भी उसके खिलाफ़ कई मामले कोतवाली थाने में दर्ज हैं।

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button