छत्तीसगढ़राजनीति

भाजपाई करेंगे मुख्यमंत्री और मंत्री निवास का घेराव,,,,, कार्यकर्ताओं को मिला मैदान में एकत्रित होने का निर्देश

भिलाई तीन।भाजपा प्रदेश के निर्देश पर दुर्ग एवं भिलाई जिला संगठन के तत्वावधान में मोर आवास मोर अधिकार कार्यक्रम के तहत पाटन और अहिवारा विधानसभा के कार्यकर्ताओं द्वारा मंगलवार 28 फरवरी को भिलाई-3 स्थित मुख्यमंत्री एवं पीएचई मंत्री के निवास का घेराव किया जाएगा। दोनों विधानसभा के कार्यकर्ता निगम कार्यालय के पीछे मंगल भवन के सामने मैदान में दोपहर 1 बजे तक एकत्रित होंगे। फिर वहीं पर एक सभा होगी। इस दौरान लोकसभा के सांसद विजय बघेल विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।

सांसद ने आरोप लगाया है कि कांग्रेस की असंवेदनशील सरकार और मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत गरीबों को मिलने वाले पक्के आवास का सपना तोड़ा है। इसे लेकर पात्रता रखने वाले परिवारों और आमजनता में जो आक्रोश है वह मंगलवार को मुख्यमंत्री एवं पीएचई मंत्री निवास घेराव किया जावेगा।सांसद विजय बघेल ने बताया कि 28 फरवरी मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी दुर्ग एवं भिलाई जिला संगठन द्वारा पदुम नगर भिलाई-3 में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और उसी के नजदीक पीएचई मंत्री गुरु रुद्र कुमार के निवास का घेराव करेंगे।

Related Articles

Back to top button