छत्तीसगढ़

CG- एम्स के हेड इंजीनियर पर रेप का आरोप: कोल्डड्रिक में शराब मिलाकर बॉस ने महिला कर्मचारी से किया दुष्कर्म… सुप्रीटेंडेंट इंजीनियर के खिलाफ FIR दर्ज…. 

whatsapp sharing button
telegram sharing button
facebook sharing button
twitter sharing button
sharethis sharing button

 

 

 

 

 

Raipur Crime News: रायपुर एम्स में महिला क्लर्क से रेप का मामला सामने आया है. महिला कर्मचारी ने एम्स में सुप्रिडिंग इंजीनियर के पद पर तैनात राजेश सिंह के खिलाफ दुष्कर्म की शिकायत की है. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. मामला कबीर नगर थाना क्षेत्र का है. अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में अधिकारी ने अपने मातहत महिला कर्मचारी से बलात्कार किया. महिला को शीतलपेय में शराब मिलाकर पिलाया गया था.

 

 

एम्स के इंजीनियरिंग विभाग के हेड लेफ्टिनेंट कर्नल राजेश सिंह के खिलाफ रेप का मामला दर्ज किया गया है. उन्हीं के अंडर में काम करने वाली महिला क्लर्क ने दुष्कर्म की शिकायत की थी. महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी अधिकारी के खिलाफ अपराध दर्ज किया है. एम्स में कार्यरत 40 वर्षीय महिला को अधिकारी ने जून 2022 में अपने आवास पर काम के सिलसिले में बुलाया था. इस दौरान कोल्डड्रिक में शराब मिलाकर पिला दी. इससे महिला को नशा हो गया.

 

 

 

खबरें और भी

Related Articles

Back to top button