CRIMEछत्तीसगढ़

AIIMS इंजीनियरिंग विभाग के हेड पर लगा महिला क्लर्क से रेप का आरोप, कोल्ड्रिंक में शराब मिलाकर दिया घटना को अंजाम, FIR दर्ज

रायपुर। एम्स की महिला क्लर्क से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीड़िता क्लर्क की शिकायत के बाद आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले की जांज पुलिस कर रही है। घटना आमानाका थाना क्षेत्र की है।

जानकारी के मुताबिक, आरोपी का नाम राजेश सिंह है और वह रायपुर एम्स में इंजीनियरिंग विभाग में हेड के पद पर पदस्थ है। पीड़िता की थाने में दी शिकायत के मुताबिक वो एम्स के इंजीनियरिंग विभाग में क्लर्क है और उसी विभाग में हेड राजेश सिंह से उसकी जान पहचान थी और दोनों के बीच बातचीत भी होती रहती थी।

इस दौरान 2022 जून में आरोपी राजेश सिंह ने उसे झांसे में लेकर एम्स रेसीडेंसी के अपने कमरे में ले गया। यहां पर कोल्डड्रिंक में शराब मिलाकर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। इस बात की शिकायत उसने एम्स के उच्च अधिकारियों से भी की थी, पर उसकी शिकायत पर किसी तरह की कोई कार्रवाई नहीं की गई।

दुखी पीड़िता ने आमानाका थाने पहुंचकर इसकी शिकायत की। पुलिस ने दुष्कर्म का मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। जांच के बाद इस मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

Related Articles

Back to top button