छत्तीसगढ़

बेमेतरा न्यूज़ 😱बिरनपुर के जिस घर में हुई थी आगजनी उसी परिवार दो लोगों की मिली लाश, प्रशासन की निगरानी में किया जाएगा सपुर्द-ए-ख़ाक

By Dinesh chourasiya

 

 

बेमेतराः  जिले के हिंसा प्रभावित गांव बिरनपुर से लगे हुए कोरवाय गांव में मिले दो लोगों के शव की पहचान हो गई है। शवों की पहचान बिरनपुर निवासी 55 साल का रहीम और उसका 35 साल का बेटा ईदुल मोहम्मद के रुप में हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार ये दोनों जिस घर में हुई थी आगजनी उसी परिवार के हैं। शवों के पोस्टमॉर्टम होने के बाद अब सुपर्द ए खाक करने की तैयारी की जा रही है। इसे लेकर प्रशासन की टीम भी मुस्तैद है। सुरक्षा के मद्देनजर गांव में 1000 पुलिस जवानों को तैनात किया गया है। गांव की गलियों में भी आज बैरिकेडिंग कर दी गई है। एक-एक गली में पुलिस जवानों को तैनात किया गया है। पूरा गांव छावनी में तब्दील हो गया है

 

मामले में 11 आरोपी गिरफ्तार
बेमेतरा जिले के बिरनपुर गांव में शनिवार को 2 स्कूली छात्रों के बीच रास्ते में साइकिल चलाते समय कट मारने को लेकर विवाद हुआ था। इस दौरान एक युवक ने छात्र के हाथ पर कांच की बोतल तोड़ दी। जिसके कारण उसका हाथ फ्रैक्चर हो गया। इस घटना की जानकारी बच्चों के घरों तक पहुंची, तो दोनों पक्षों के लोगों के बीच मारपीट होने लगी। इस बीच दूसरे पक्ष के लोगों ने तलवार से 22 साल के युवक भुनेश्वर साहू की हत्या कर दी थी। इस मामले में पुलिस ने 11 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों के नाम निजामुद्दीन खान, रशीद खान, मुख्तार खान, अकबर खान, अब्दुल खान, नवाब खान, अयूब खान, शफीक मोहम्मद, बशीर खान, जलील खान और जनाब खान हैं।

 

 

Related Articles

Back to top button