
सुबह-सुबह जनता की समस्या सुनने पहुंचे विधायक देवेंद्र यादव, चाय पर की चर्चा
भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव सुबह 07:00 बजे नंदिनी चौक पहुंचे। वहां से हनुमान भगवन की पूजा करने के बाद वार्ड भ्रमण पर निकलकर क्षेत्र में रहने वाली आम जनता के समस्याओं को सुनकर उनका समाधान निकाला। इसके बाद विधायक देवेंद्र यादव ने चाय पर चर्चा भी की। इसी दौरान सभी की समस्याओं का बारी-बारी करके समाधान निकाला और अधिकारीयों को जनता की समस्याओं को दूर करने के निर्देश भी दिए।
लोगों ने जताया आभार
विधायक देवेंद्र यादव जब एक-एक कर लोगों की समस्या सुनकर उस समस्या का संधान निकाल रहे थे। तब लोगों ने उनसे कहा कि आप हमसे मिलने हमारे आँगन तक आ पहुंचे। हमने आज तक बहुत नेताओं को देखा है जो चुनाव के समय ही दिखते हैं, बाकी के दिनों में उनसे मिलना भी मुश्किल हो जाता है।







तो वहीं दूसरी ओर आप हैं जो खुद ही सुबह-सुबह हमारी परेशानी पूछकर उसका समाधान निकालने आ जाते हैं। समस्या भी आराम से एक-एक कर सभी की सुनते हैं इसके बाद सभी समस्याओं का समाधान निकाल देते हैं। आप विधायक या नेता नहीं हमारे परिवार के सदस्य के जैसे हैं जो हमारे हर सुख-दुःख में खड़े हो जाते हैं।







