
रायगढ़। रायगढ़ जिले में एक प्रधान पाठक ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। प्रधान पाठक ने फांसी क्यों लगाई है अभी इसकी वजह सामने नहीं आई है। उसकी लाश ब्वॉयज हॉस्टल के सामने पेड़ से लटकी मिली। इससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। वहीं पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मामला घरघोड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत नवापारा का है। बालक प्राथमिक विद्यालय के प्रधान पाठक बजरु राम भगत ने ब्वॉयज हॉस्टल के सामने सागौन पेड़ में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा का जांच में जुट गई है। आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।







जानकारी अनुसार प्रधान पाठक बजरु राम भगत की नौकरी के 2 साल बचा हुआ था उनके 2 बच्चे है पूनम भगत शिक्षक है वही दूसरा पटवारी की नौकरी कर रहा है बहु शासकीय कार्यालय में सेवाएं दे रहे है।






