
छत्तीसगढ़
मोर मकान,मोर आस के तहत दावा – आपत्ति आमंत्रित, दावा आपत्ति के लिए निर्धारित तिथि 9 दिसम्बर 22 तक
दुर्ग / नगर निगम दुर्ग सीमा क्षेत्र अंतर्गत मोर मकान मोर आस के हितग्राहियो को आवास उपलब्ध कराने के लिए दावा आपत्ति आमन्त्रित कर दी गई है। मोर मकान मोर आस के तहत निगम क्षेत्र में निवासरत किरायेदारों से दिनांक 31 अक्टूबर 2022 तक आवेदन आमंत्रित किया गया था जिसके तहत पात्र तथा अपात्र हितग्राहियों की सूची तैयार की गई है।सूची को अवलोकन के लिए दिनाक 25/11/2022 को डिपो कार्यालय एवं डाटा सेंटर* में चस्पा किया गया है,जिसका कार्यालयीन समय में अवलोकन किया जा सकता है । इस सूची को नगर पालिक निगम दुर्ग की वेबसाइट में भी अपलोड किया गया है।प्रकाशित पात्र/ अपात्र सूची के दावा आपत्ति के लिए 9 दिसम्बर 2022 तक निर्धारित की गई ।समयवधि बीत जाने के बाद कोई भी दावा आपत्ति मान्य नही होगा इसलिए समय का ध्यान रखना जरूरी है







