
मुंबई : शॉर्ट वीडियो ऐप की दुनिया में Facebook और Instagram को तगड़ी टक्कर मिलने वाली है। मेटा के रील फीचर से मुकाबला करने के लिए Jio एक नई ऐप पेश करने की प्लानिंग कर रहा है। भारतीय टेलीकॉम कंपनी एक इंडियन बेस्ड शॉर्ट वीडियो ऐप Platform लॉन्च करने जा रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक अपकमिंग ऐप फेसबुक और इंस्टाग्राम रील के जैसा ही काम करेगी।
अब सोशल मीडिया यूजर्स को एक नया ऑप्शन मिलेगा, जहां उन्हें ऑर्गेनिक ग्रोथ मिलेगी और बढ़िया कमाई का भी मौका मिलेगा।







रिलायंस जियो एक दूसरी कंपनी के साथ मिलकर शॉर्ट वीडियो ऐप बनाएगा। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक क्रिएटिवलैंड एशिया और जियो प्लेटफॉर्म्स ने Platform ऐप बनाने के लिए पार्टनरशिप की है। इस ऐप को एंटरटेनर्स के लिए पेश किया जाएगा। अपकमिंग ऐप का उद्देश्य स्टार एंटरटेनर्स को ऑर्गेनिक ग्रोथ और बेहतर मोनेटाइजेशन सिस्टम प्रदान करना है, ताकि यूजर्स को अच्छी कमाई करने का मौका मिले।








