CRIME

 

 

 

धमतरी। CG NEWS : जिले में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक सिरफिरे युवक ने अपनी युवती पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। इसके बाद आरोपी ने खुद का गला रेत लिया। दोनों को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। अर्जुनी पुलिस थाना क्षेत्र के ग्राम खरतुली का मामला।

 

 

 

मिली जानकारी के अनुसार ग्राम खरतुली निवासी सुरेंद्र सिन्हा गुरूवार देर रात 10 बजे के करीब चाकू लेकर अपनी उमा साहू के घर पहुंचा। जहां उसने उमा साहू पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिया। आस-पास के लोगों और परिजनों ने किसी तरह युवती को युवक के हमले से बचाया। इसके बाद युवक ने अपने गले को चाकू से‌ रेत दिया। दोनों लहूलुहान होकर गिर पड़ा।जिसके बाद दोनों को धमतरी के अस्पताल पहुंचाया गया। युवती की हालत गंभीर होने के कारण उसे धमतरी के बठेना अस्पताल में भर्ती कराया गया है। युवक का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है। अब तक पुलिस ने दोनों पक्षों का बयान लिया है।

 

 

 

Related Articles

Back to top button