
DURG थनौद से 4 राज्यों में जाएंगी गणेश प्रतिमाएं, सबसे ऊंची 21 फीट की प्रतिमा सेक्टर-2 में विराजेगी, गणेश प्रतिमा का स्त्री रूप खास रहेगा
By Dinesh chourasiya
दुर्ग| थनौद में इस बार 40 परिवारों के द्वारा छोटी-बड़ी करीब 7 हजार गणेश प्रतिमाएं तैयार की जा रही है। छत्तीसगढ़ सहित चार राज्य ओडिशा, झारखंड, महाराष्ट्र और बिहार तक भगवान गणेश की प्रतिमाएं भेजी जाएंगी। इस बार सबसे ऊंची 21 फीट की प्रतिमा भिलाई के सेक्टर-2 में विराजित होगी।







वहीं राजनांदगांव में 17 फीट ऊंची प्रतिमा सदर बाजार के मित्र मंडल द्वारा विराजित की जा रही है। रायपुर के तात्यापारा में भगवान गणेश की प्रतिमा स्त्री रूप में विराजित होगी, जिसे विनायकी रूप कहा है। मूर्तिकार राधेश्याम चक्रधारी बताते हैं कि कोरानाकाल के बाद से मटेरियल के दाम तीन गुना बढ़ गए हैं। आने वाले वर्ष में मिट्टी के गणेश की बड़ी प्रतिमाओं का निर्माण पुराने दर पर बनाना मुश्किल होगा। यदि 15 से 20 फीट तक की ऊंचाई की प्रतिमा बनाते हैं तो कम से कम पांच लाख रुपए तक दाम मिले तो ही निर्माण हो पाएगा। इस बार व्यापार अच्छा है।





