
दुर्ग के मोहन नगर थाना क्षेत्र में हुई चोरी का खुलासा दो आरोपीय सहित तीन लाख का सामान बरामद
By Dinesh chourasiya







दुर्ग जिले के मोहन नगर थाना अन्तर्गत दस दिन पूर्व हुई बड़ी चोरी के आरोपियों को पुलिस ने धरदबोचा है। सीएसपी मणिशंकर चंद्रा ने बताया कि चोरी के मामले में आरोपी युवक के साथ एक अपचारी बालक को भी गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों से लगभग 3 लाख का चोरी का सामान भी रिकवर हुआ है।
मोहन नगर पुलिस थाना में 1 सितंबर को साईं नगर उरला के एक किराये के मकान में रहने वाले टोपेश कुमार साहू ने रिपोर्ट दर्ज कराया था कि अज्ञात चोर उसके घर का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश कर घर में रखे डेल कंपनी का लैपटाप, स्पीकर, फिलीप्स कंपनी का ट्रिमर तथा घर के आलमारी में रखे सोने का नेकलेस, चांदी की पायजेब एक जोड़ी, बच्चे का सोने का एक नग लाकेट, चांदी की पायल, सोने का कान का लटकन एक जोड़ी, एक सोने का मंगलसूत्र, पूजा कमरे मे रखी कांसे की मूर्ति, बच्चे का बैग तथा नगदी करीबन 10 हजार रूपये की चोरी कर ले गया है।
रिपोर्ट पर थाना मोहन नगर पुलिस ने उच्च अधिकारियों के दिशा निर्देश पर टीम बनाकर अलग-अलग जगहों का सीसीटीवी फुटेज खंगाला और संदेहियों से पूछताछ की।
मुखबिर की सूचना पर आरोपी कमल दाकुर पिता मोहन ठाकुर (19 वर्ष) निवासी ओम नगर उरला दुर्ग एवं एक अपचारी बालक को पता तलाश कर आज हिरासत मे लेकर पूछताछ की गयी। आरोपी युवक अपचारी बालक ने मिलकर सांई नगर उरला के मकान से चोरी करना स्वीकार किया तथा उनकी निशानदेही पर लैपटाप, स्पीकर, ट्रिमर, सोने का नेकलेस सहित अन्य जेवरात बरामद कर लिया गया है।”





